Bhopal Cheating News: पांच सौ रूपए देकर लाखों का माल समेटकर भागे

Share

Bhopal Cheating News: राजधानी में दो दिनों के भीतर एक ही गिरोह ने दिया जालसाजी की तीसरी वारदात को अंजाम, अब क्राइम ब्रांच को पड़ताल की सौंपी गई जिम्मेदारी

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एक​ गिरोह दो दिनों से सक्रिय है। यह वृद्ध महिलाओं को निशाना बना रहा है। इसमें महिला—पुरूष के साथ—साथ एक नाबालिग बच्चा भी है। अब तक गिरोह भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के कोहेफिजा, बैरागढ़ में वारदात कर चुका है। ताजी घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को इस मामले में संदेहियों के सीसीटीवी फुटैज भी मिल गए हैं। हालांकि कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिला है। अब क्राइम ब्रांच को भी इस गिरोह के खुलासे के काम में लगा दिया गया है।

यह बोलकर दिखाई नोटों की गड्डी

टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार जालसाजी की वारदात 17 जनवरी की दोपहर साढ़े तीन बजे अंजाम दी गई। शिकायत डॉक्टर ईश्वरी देवनानी पति स्वर्गीय राम एस. देवनानी उम्र 80 साल ने दर्ज कराई है। वे तुलसी नगर स्थित अंजली काम्पलेक्स (Anjali Complex) में रहती है। देवनानी रिटायर्ड चिकित्सक हैं। घटना के वक्त वे न्यू मार्केट गई हुई थी। वहां उन्हें 11—12 साल उम्र का एक नाबालिग मिला। उसने ईश्वरी देवनानी (Ishwari Devnani) से कहा कि उसके पास नोटों की गड्डी है। नाबालिग ने कहा कि उसे उज्जैन भी जाना है। इसके बाद नाबालिग ने नोटों जैसा दिखने वाला बंडल भी दिखाया। तभी एक महिला—पुरूष उसके पास आ गए। उन्होंने भी कहा कि लड़के के पास बहुत सारी रकम है। हम दोनों मिलकर अपने—अपने जेवरात देकर उससे ग​ड्डी ले लेते हैं। झांसा देकर महिला को सबवे के रास्ते मालवीय नगर ले गए। रास्ते में नाबालिग से नोटों का बंडल लेकर वृद्धा के बैग में डाल दिया।

वॉश रूम जाते ही चंपत हुए जालसाज

इसके बाद जालसाज (Bhopal Cheating News) महिला—पुरूष ने ईश्वरी देवनानी से अंगूठी, चूडी, सोने की चेन लगी पेंडल ले ली। कुछ देर बाद जालसाज महिला—पुरूष ने कहा कि इस मामले में उन्हें पुलिस केस में फंसने का डर लग रहा है। इसलिए वह उसके जेवरात वापस दे रहा है। यह बोलकर रूमाल में लपेटकर उसके जेवरात बताकर बैग में रख दिए। फिर वृद्धा लघुशंका के लिए इंडियन कॉफी (Indian Coffi House) स्थित वॉश रूम चली गई। वहां से लौटी तो तीनों गायब थे। इसके बाद वह घर पहुंची और उसने नोटों का बंडल देखा तो उसमें केवल एक पांच सौ का नोट असली था। बाकी सारे गत्ते थे। इसके अलावा रूमाल में लपेटकर रखे जेवरात भी नकली मिले। ईश्वरी देवनानी 17 जनवरी की रात लगभग आठ बजे थाने पहुंची और उन्होंने 34/23 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी) का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र मिश्रा (ASI Rajendra Mishra) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कांस्टेबल के घर से चल रही थी फर्जी कंपनी
Don`t copy text!