Bhopal News: शहर से पांच वाहन चोरी 

Share

Bhopal News: त्योहार को देखते हुए बाजार में अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई चोरियां

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। दीपावली इसी महीने है। इसलिए लंबे अरसे बाद व्यापारियों को लगता है कि बाजार गुलजार होगा। यह आशंका पुलिस को भी है। इस कारण शहर के अधिकांश प्रमुख बाजारों में चौकसी बढ़ा दी गई। इसके बावजूद शहर के पांच स्थानों से चोर वाहन ले गए। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। पुलिस ने चोरी गए वाहनों की कीमत करीब एक लाख रूपए बताई है।

इन्होंने थाने में दर्ज कराया वाहन चोरी का मुकदमा

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को 490/22 वाहन चोरी (Vahan Chori) का मामला दर्ज किया गया। यह घटना साक्षी ढाबा के पास हुई थी। जिसकी रिपोर्ट विमल मेहरा ने दर्ज कराई। चोरी गई बाइक एमपी—04—क्यूएच—0151 है। इसी तरह एक्टिवा एमपी—04—एसवाए—6150 मीनाल मॉल के पास से चोरी गया। रिपोर्ट 397/22 अयोध्या नगर थाने में हिमांशु पटेल (Himanshu Patel) ने दर्ज कराई। वाहन चोरी की तीसरी रिपोर्ट 838/22 पिपलानी थाना पुलिस ने दर्ज की है। यह घटना सोनागिरी के ए—सेक्टर में हुई थी। थाने में मामला आयुष सक्सेना (Ayush Saxena) ने दर्ज कराया। चोरी गई बाइक एमपी—04—क्यूजी—8925 है। इसी तरह कोहेफिजा थाना पुलिस ने 701/22 वाहन चोरी का मामला दर्ज किया। यह घटना 16 अक्टूबर को बीडीए कॉलोनी में हुई थी। शिकायत आसिफ खान (Asif Khan) ने दर्ज कराई थी। चोरी गई बाइक एमपी—04—क्यूव्ही—1933 है। वाहन चोरी की एक घटना निशातपुरा स्थित राजीव कॉलोनी में 16 अक्टूबर को हुई थी। यह मुकदमा 19—20 अक्टूबर की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे दर्ज किया गया। शिकायत 1061/22 थाने पहुंचकर अफसर अहमद ने दर्ज कराई। चोरी गई बाइक एमपी—04—क्यूआर—2159 है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: 8 दिन से कर रहा युवती का पीछा, हाथ पकड़कर अश्लील हरकत
Don`t copy text!