Bhopal News: शहर से पांच बच्चे हुए लापता

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में हुई गायब बालिका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शहर के पांच स्थानों से बच्चों के गायब होने के समाचार है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर में हुई है। इन सभी मामलों में पहले गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज की थी। गायब हुए बच्चों में एक नाबालिग है जो कि हमीदिया अस्पताल के परिसर से लापता है।

यहां दर्ज हुए मामले

पुलिस ने सभी मामलों में धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। यह घटनाएं भोपाल शहर के अशोका गार्डन, पिपलानी, कटारा हिल्स, कोहेफिजा और हनुमानगंज इलाके में हुई है। लापता बच्चों में दो बालिकाएं हैं। जिनकी उम्र 11 और 15 साल है। इनमें तीन घटनाओं की रिपोर्ट थाने पहुंचकर मां ने दर्ज कराई है। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) परिसर से गायब नाबालिग की उम्र 15 साल है। वह 17 अक्टूबर से लापता है। जिसकी एफआईआर 702/22 कोहेफिजा थाना पुलिस ने दर्ज की है। बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। शहर से अचानक एक साथ लापता पांच बच्चों का यह मामला बेहद गंभीर होने के चलते मीडिया की सुर्खियों में आ गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Human Trafficking: महिला को बेचने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Don`t copy text!