Bhopal News: छह महीने बाद गिरोह में नाटकीय मोड़

Share

Bhopal News: चोरी के मामले में सरेंडर करने पहुंचा तो पुलिस ने दूसरे प्रकरणों में गिरफ्तार किया, खुलासे को लेकर कई जगह है तकनीकी पेंच, आखिर पुलिस कुछ न कुछ मामला दबा रही

Bhopal News
रातीबड़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। चोरी के एक मामले में फरार चल रहे बदमाश को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस उसके दो साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के राती​बड़ थाना क्षेत्र का है। शातिर बदमाश पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह रातीबड़ थाने में दर्ज एक मामले में अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था। उसको दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया।

भोपाल पुलिस ने मीडिया को बताई है यह कहानी

पुलिस ने आरोपी के ​कब्जे से 15 लाख रुपए का माल बरामद किया है। जिसमें आल्टो कार, एक बाइक के अलावा सोने—चांदी के जेवरात हैं। आरोपी की रातीबड़ (Ratibarh) थाने में दर्ज चोरी के पांच मामलों में सीधी भूमिका थी। इस गिरोह ने विशाल नगर (Vishal Nagar) में रहने वाली दुर्गा राय (Durga Rai) के मकान में चौदह महीने के भीतर में दो बार वारदात की थी। इसके अलावा राजेश गिरी, राजेश कुमार पाटील और कमला नगर थाना क्षेत्र में डॉक्टर भागचंद्र जैन (Dr Bhagchandra Jain) के मकान में वारदात की थी। आरोपी के कब्जे से 355/23 में चोरी गया सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक रानी हार, दो सोने की चेन, एक जोड़ चांदी की पायल, बच्चे की सोने की एक हाय व लोकेट, प्लास्टिक के ऊपर चढी हूई सोने की 02 टुटी चुडियाँ, दो सोने की अँगुठियाँ, बच्ची की कान की वाली समेत तीन अन्य वारदात में चोरी गई कार (car) MP04-EA-9259 समेत अन्य सामान मिला। आरोपियों ने हरि नगर जैन मंदिर (Jain Mandir) में भी चोरी की थी। इस मामले में आरोपी प्रताप मंडल उर्फ छोटू(Pratap Mandal@Chotu)  पिता सुभाष मंडल उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया है। वह कोलार रोड स्थित बंजारी (Banjari) सोसायटी डी—सेक्टर में रहता है।

यह है वह कहानी जिसको पुलिस हजम कर गई

गिरफ्तार प्रताप मंडल उर्फ छोटू काफी शातिर है। उसके दो साथियों को पुलिस दिसंबर, 2023 में ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस को मालूम था कि उसके पास पांच चोरी की संपत्ति और कार है। वह दिल्ली और हरियाणा में फरारी काट रहा था। पुलिस उसको दबिश देकर दबोचना चाह रही थी। उससे पहले वह जिला अदालत में 30 मई को सरेंडर करने चला गया। यहां से पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। जिसके बाद यह माल बरामद किया गया। आरोपी के पिता अभी बैतूल (Betul) में रहते हैं। जबकि उसकी मां और बहन के साथ प्रताप मंडल यहां कोलार रोड (Kolar Road) में रहता है। वह काफी शातिर नकबजन है। उसके खिलाफ कोलार थाने में ही 2022 में चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: बेटे को मारने पहुंचे, भूल से मर गई उसकी मां
Don`t copy text!