Bhopal News: पैरालाइसिस से ग्रस्त अधेड़ व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान दस दिन बाद हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पैरालाइसिस से ग्रस्त एक अधेड व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी अभी पहचान भी नहीं हो पाई है। वह दस दिनों से अस्पताल में भर्ती था।

इन हालातों में मिला था

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में पैरालाइसिस से ग्रस्त एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसकी उम्र 55 से 60 वर्षीय होगी। पुलिस ने बताया कि मृतक को 2 मई को हनुमानगंंज स्थित फूटा मकबरा से अचेत हालात में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद हमीदिया अस्पताल ने पिपलानी स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में अपना घर आश्रम में उसको पहुंचाव दिया था। यहां 15 मई को उसे छोड़ा गया था। जिसके बाद मृतक की तबीयत खराब होने के कारण उसे अपना आश्रम के कर्मचारियों ने दोबारा 24 मई को हमीदिया अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। यहां उसकी इलाज के दौरान 4 जून को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण मृतक के परिजनों की जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल सूर्यकांत द्विवेदी कर (HC Suryakant Diwedi) रहे हैं। पिपलानी पुलिस मर्ग 38/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्वयं के वाहन से गिरकर जख्मी व्यक्ति की मौत 
Don`t copy text!