Bhopal News: पांच आदतन बदमाशों के खिलाफ यह आदेश जारी 

Share

Bhopal News: राजधानी में इलेक्शन से पहले इन बदमाशों का पुलिस ने बोरियां बिस्तर बंधवाया, पुलिस का दावा कानून—व्यवस्था के लिए बन सकते थे सिरदर्द

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन टीसीआई।

भोपाल। इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसमें पारदर्शिता केे लिए चुनाव आयोग ने कमर कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत चार पुलिस थानों की मदद से भोपाल (Bhopal News) शहर के पांच बदमाशों के बोरियां बिस्तर बांधने के लिए बोल दिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने सभी बदमाशों के जिलाबदर आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि यह सारे आदतन बदमाश है। जिस कारण पुलिस थानों की निगरानी सूची में भी शामिल थे। जिन्हें जिलाबदर किया गया उनके खिलाफ लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़,  मारपीट, चोरी समेत कई अन्य गंभीर अपराध दर्ज है।

इन तीन बदमाशों की यह है कुंडली

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राहुल वाल्मिकी उर्फ राजा काला (Rahul Valmiki@Raja Kala) पिता राकेश वाल्मिकी उम्र 24 साल को जिलाबदर किया गया है। वह टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित रविन्द्र काॅलेज के पीछे पंचशील नगर में रहता है। उसके खिलाफ 2014 से लगातार मुकदमे दर्ज होते चले आ रहे हैं। उसके खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी, तोड़फोड़, बलवा और अवैध हथियार रखने जैसे 9 गम्भीर मामले दर्ज है। इसी तरह अशोका गार्डन स्थित दशमेश नगर निवासी नदीम खान (Nadim Khan) पिता हलीम खान उम्र 23 साल को जिलाबदर किया गया। नदीम खान के खिलाफ 2019 से लगातार हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट, रंगदारी दिखाने और अवैध हथियार रखने जैसे नौ प्रकरण दर्ज है। तीसरा जिलाबदर बदमाश कोहेफिजा स्थित सिंगार चोली निवासी सोनू यादव (Sonu Yadav) पिता पूरनसिंह यादव उम्र 32 साल है। सोनू यादव के खिलाफ 2010 से लगातार मुकदमे दर्ज होते रहे हैं।

गौतम नगर थाना क्षेत्र के दो बदमाश जिलाबदर

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। जिसमें रमजानी (Ramjani) पिता चुन्नू खाॅं उम्र 35 साल है। वह आरिफ नगर इलाके में रहता है। रमजानी ने नाबालिग अवस्था में ही क्राइम करना शुरू कर दिया था। उसके खिलाफ 1999 में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, नकबजनी, बलात्कार, अड़ीबाजी, तोड़फोड, मरपीट, अवैध हथियार रखना, जुआ, शासन के आदेश का उल्लंघन करने जैसे कुल 34 मुकदमे दर्ज है। इसी तरह यूसुफ उर्फ रसीद (Yusuf@Rashid) पिता चुन्नू खाॅ उम्र 45 साल को जिलाबदर किया गया। आरिफ नगर में रहने वाले युसूफ उर्फ रसीद के खिलाफ भी 1999 से मुकदमे दर्ज है। उसके खिलाफ गंभीर मामलों के 28 प्रकरण दर्ज है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम कचरा वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Don`t copy text!