Bhopal News: पैसा डबल करने का झांसा देने वाली कंपनी बेनकाब

Share

Bhopal News: पीड़ित ने अदालत की मदद से थाने में दर्ज कराया जालसाजी का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चोरी—जालसाजी छोटी हो या बड़ी पुलिस को एफआईआर दर्ज करना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं करने पर लोग चुप हो जाते हैं। हालांकि यह टालना पुलिस के लिए कभी—कभी नुकसानदायक भी हो सकता है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भेापाल (Bhopal News) के अयोध्या नगर इलाके की है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस तो दर्ज कर लिया है। अपनी फजीहत से बचने के लिए वह कोई जानकारी भी नहीं दे पा रही है।

ऑन लाइन देखा विज्ञापन

अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 420/34 जालसाजी और एक से अधिक आरोपी के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत के—सेक्टर निवासी सौरभ गुप्ता (Saurabh Gupta) ने दर्ज कराई है। इस मामले में शिकायत 2019 में अदालत में की गई थी। आरोपी राकेश गुप्ता और राकेश सिंह हैं। पुलिस ने बताया जबलपुर (Jabalpur) से संचालित एक कंपनी लोगों से पैसा जमा कराती थी। पीड़ित को आनलाइन कंपनी के जरिए इस बात की जानकारी लगी थी। कंपनी 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा दे रही थी। पैसे वापस नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का कहना है कि कंपनी ने फर्जीवाड़ा करने के लिए उसकी आईडी का गलत इस्तेमाल किया। जिसको लेकर दस्तावेज जुटाकर उसने न्यायालय को सौंपे थे।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News: सरहदी सीमाओं को निशाना बना रहे जालसाज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!