Bhopal News: गोली लगने के बाद जख्मी अस्पताल की बजाय थाने पहुंचा

Share

Bhopal News: थाने में दर्ज है एनडीपीएस के मुकदमे, पुलिस को गले नहीं उतर रही कहानी

Bhopal News
गोली लगने से जख्मी मोहम्मद समीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के टीलाजमालपुरा इलाके में बुधवार रात गोली चली है। यह जानकारी एक युवक ने थाने पहुंचकर दी है। जिसको गोली लगी है उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस को गोली चलने के पीछे गहरी साजिश की संभावना है। गोली लगने से जख्मी युवक ने जिनके नाम लिए है उनसे उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।

तमाचा का बदला गोली मारकर लिया

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस के अनुसार 7 जुलाई की रात पानी की टंकी के पास गोली चली थी। बयानों के आधार पर 8 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे धारा 307/294/34 (जानलेवा हमला, गाली—गलौज और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया। शिकायत 24 वर्षीय मोहम्मद समीर पिता नसीम ने दर्ज कराई हैं। आरोपी नसीम (Nasim), बन्ने खां, दानिश और फेसल (Faisal) हैं। जख्मी मोहम्मद समीर ने बताया कि इन दिनों ईद के लिए बकरे बेचने का काम कर रहा है। घर के नजदीक मैदान है। वह सरकारी स्कूल के नजदीक बैठा था। तभी वहां आरोपी नसीम, बन्ने खां (Banne Khan) और दानिश आ गए। उससे उसका पुराना विवाद चल रहा है। समीर ने बताया आरोपी नशे के लिए उससे 20 हजार रुपए रंगदारी मांग रहे थे। तब उसने तमाचा मार दिया था।

एनडीपीएस में हो चुका गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

मोहम्मद समीर (Mohmmed Samir) ने बताया कि जब वह अदालत में गया था उस दिन भी गोली मारने के लिए आरोपी तलाश रहे थे। उसे पता था कि आरोपी गोली मारने वाले हैं। आरोपियों ने दो गोलियां मारी थी। एक हवाई फायर हुआ था। फिर दूसरा फायर दाहिनी जांघ में जाकर लगा। दोस्त को फोन लगाने के बाद वह थाने पहुंचा। यहां थाने के नजदीक उसे छोड़कर भाग गया। दरअसल, दोस्त के कई मामले थाने में दर्ज है। इसलिए वह छोड़कर भाग गया। पुलिस को शक है कि समीर ने स्वयं गोली मारकर आरोपियों को फंसाने का काम कर रहा है। उसका कहना है कि उसके खिलाफ एनडीपीएस के भी झूठे मुकदमे दर्ज करके फंसाया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: फिर लाखों रुपए का माल बटोर ले गए चोर

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!