Bhopal Molestation Case: एयर फोन के बहाने युवती के घर जा पहुंचा मनचला

Share

Bhopal Molestation Case: पीड़िता बैंगलोर से कर रही जावा डेवलेपर का कोर्स, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एयर फोन लेने के बहाने मनचला युवती के घर जा पहुंचा। युवती की दोस्त के जरिए आरोपी से उसकी दोस्ती हुई थी। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। उसने युवती के साथ झूमाझटकी कर दी। इधर, मोहल्ले में रहने वाले मनचले ने 10वीं कक्षा की लड़की से छेड़छाड़ की है। दोनों मामले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इंजीनियरिंग कर चुकी है

अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद बैंगलोर शिफ्ट हो गई थी। जांच अधिकारी पीएसआई योगिता जैन ने बताया युवती बैंगलोर मेें जावा डेपलेपर का कोर्स कर रही है। लेकिन, मार्च में लॉक डाउन से वह परिजनों के पास आकर रह रही है। उसकी एक सहेली है, जिसने विष्णु शर्मा से पहचान कराई थी। विष्णु शर्मा का उसके घर आना जाना पहले से था। युवती के परिजन विष्णु को पहले से जानते है।

एयर फोन लेने पहुंचा घर

जांच अधिकारी ने बताया विष्णु की ईयर फोन युवती के पास रह गई थी। अब यह ईयर फोन उसके पास कैसे पहुंची इस बात का खुलासा युवती ने नहीं किया है। सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे विष्णु बिना बताए युवती के घर पहुंच गया था। जब युवती ने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ बहस करने लगा। विष्णु ने युवती के साथ झूमाझटकी करने लगा। आवाज सुनकर युवती की मां कमरे से बाहर आ गई थी। मां को देखते ही आरोपी वहां से चला गया। दूसरे दिन युवती की मां ने उसे समझाया था। समझने की बजाय वह मां के साथ बहस करने लगा। पुलिस ने आरोपी विष्णु शर्मा के खिलाफ धारा 457/354/506 चोरी का प्रयास, छेड़छाड़ और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   CM Defamation Case: प्रेस कांफ्रेस से पहले अस्पताल में भर्ती हुआ, क्राइम ब्रांच ने उठाया

10वी की छात्रा

कमला नगर थाना पुलिस ने बताया 20 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही हैै। उसने बताया विशाल करोसिया नाम का लड़का उसके मोहल्ले में रहता है। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण युवती उसे जानती है। युवती कहीं भी आती—जाती है तो आरोपी उसका पीछा करता है। इस डर से उसने घर से निकलना बंद कर दिया है।

शादी का दिया प्रस्ताव

युवती ने बताया सोमवार रात वह उसके घर के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी उसके पास आया। विशाल ने बोला वह उसे पसंद करता है और शादी करना चहता है। युवती ने विशाल की बात का विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। वह उसका बायां हाथ पकड़कर झूमाझटकी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विशाल करोसिया के खिलाफ धारा 354/354घ/294/506 छेड़छाड़, हाथ पकड़कर झूमाझटकी, गाली—गलौज और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!