Bhopal Molestation Case: रिश्तों को तार—तार करती है यह दो घटनाएं

Share

Bhopal Molestation Case: दो साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा, रिश्तेदार बने हैवान

Bhopal Molestation Case
                       सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्तों को तार—तार कर देने वाली यह दो घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। दोनों आरोपी बच्चियों के रिश्तेदार है। बच्चियों की उम्र 2 और 15 साल है। आरोपी मौका पाकर घर में घुसे और बच्चियों के साथ अश्लीलता की हदें पार  कर दी। यहां आरोपी ने दो साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। बच्ची के साथ घिनौना काम करने की कोशिश की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। जिन्हें आज न्यायालय पेश किया जाएगा।

माता पिता गए थे शहर से बाहर

कोलार थाना पुलिस ने बताया 15 वर्षीय लड़की कान्हा कुंज क्षेत्र में रहती है। जांच अधिकारी एसआई अंजना धुर्वे ने बताया नाबालिग कक्षा छटवी तक पढ़ी लिखी है। लॉक डाउन के कारण उसकी पढ़ाई छूट गई है। वहीं घर में उसके माता—पिता और एक बड़ा भाई है। पिता बंगलों में गार्डन की देखरेख करते है। वहीं मां और भाई मजदूरी करते हैं। नाबालिग के मां—बाप किसी काम से पन्ना गए थे। भाई घर से बाहर था। नाबालिग घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका दूर का आरोपी चाचा उसके घर आ गया।

दरवाजा किया बंद

जांच अधिकारी ने बताया आरोपी घर में घुस आया था। आते ही उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। अचानक आरोपी को देखते ही बच्ची डर गई थी। नाबालिग ने घर से बाहर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसके साथ झूमाझटकी करने लगा था। शोर मचाते ही बच्ची उसके चंगुल से छूटकर घर से बाहर भाग निकली। नाबालिग पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर पहुंच गई थी। आरोपी मौके से फरार होकर घर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354क/342/452/7/8/9/10/ छेड़छाड़, गलत तरीके से छूना, घर में जबरन घुसना और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कुछ देर बाद ही हिरास्त में ले लिया गया था।

दो साल की बच्ची पर डोला मन

एमपी नगर थाना पुलिस ने बताया दो साल की बच्ची थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बच्ची के पिता मजदूरी करते है। सोमवार रात साढ़े दस बजे बच्ची घर से बाहर खेल रही थी। तभी एक पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसके पास पहुंच गया था। आरोपी बच्ची के कोमल अंगों को छू रहा था। इसी दौरान बच्ची की मामी ने देख लिया था। जिन्होंने शोर मचाया था। शोर सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354/9एम/10 छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्कूल टीचर ने फांसी लगाकर दी जान 
Don`t copy text!