Bhopal News: मुंबई में रहने वाले पति और सास पर प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: दहेज में दो लाख रुपए की डिमांड को लेकर तीन साल से कर रहे थे परेशान

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। दहेल लोभी पति और सास के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी परिवार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहता है। पी​ड़िता (Bhopal News) की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। आरोपी परिवार दहेज में दो लाख रुपए की मांग कर रहा था।

पुलिस ने सुलह के किए थे प्रयास

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता टीटी नगर स्थित अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) इलाके में रहती है। उसकी उम्र 33 साल है। परिवार की मंजूरी से उसकी शादी दिसंबर, 2020 में मुंबई में हुई थी। विवाह हिंदू रीति—रिवाज से किया गया था। शादी के बाद से ही उसका पति और सास उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता को मायके से दो लाख रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों ने उसको घर से निकाल भी दिया था। इस कारण पति और सास को भोपाल के महिला थाना पुलिस ने सुलह के कई मौके दिए थे। मामले की जांच एएसआई महेश गौतम (ASI Mahesh Gautam) कर रहे हैं। पुलिस ने 37/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मामला) दर्ज किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal  News: सब्जी मार्केट में महिला से मारपीट
Don`t copy text!