Bhopal News: ढ़ाबे में लड़कों के गुटों ने किया गदर

Share

Bhopal News: बर्थडे पार्टी करने के बाद पहुंचे थे, संचालक ने समय अधिक होने के कारण खाना परोसने से किया इंकार तो मचा था गदर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवाओं के एक गुट ने रेस्टोरेंट में जमकर गदर मचाया। आरोपियों ने टेबल—कुर्सी फेंककर हमला भी किया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने ढ़ाबा मालिक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी अक्सर ढ़ाबे में आते—जाते हैं। इस कारण आरोपी उन्हें पहले से पहचानता है।

लड़कों के हाथ जो सामान आया उसको तोड़ा

मिसरोद (Misrod) थाना प्रभारी रास बिहारी (TI Ras Bihari) ने बताया ग्यारह मिल के नजदीक सागर ढाबा (Sagar Dhaba) है। जिसमें गुरुवार रात यह विवाद हुआ था। ढाबा संचालक रत्नाकर ने खाना देने से इनकार किया था। उसका कहना था कि आरोपी साढ़े ग्यारह बजे रात को आए थे। ढाबा बंद होने का समय हो चुका था। आरोपियों ने पहले ढाबा संचालक के साथ विवाद किया। फिर ढाबे की टेबल—कुर्सी तोड़ना शुरु कर दी। आरोपी आकाश मारन (Akash Maran) , उदय जोशी, अतुल खटीक, सचिन खटीक, यश मालवीय, पुरू अग्रवाल, गोपाल हैं। यह सभी मिसरोद इलाके में ही रहते हैं। जिन्हें ढ़ाबा संचालक पहचानता है। आरोपी ढ़ाबे में आने से पहले किसी का जन्मदिन मनाने के बाद वहां पहुंचे थे। पुलिस ने 30/24 धारा 294/323/506/427/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया गया है। यह प्रकरण 1—2 जनवरी की रात लगभग साढ़े चार बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक कहानी के भीतर कई किरदार, परतें उखड़ी तो रसूखदार होंगे बेनकाब
Don`t copy text!