Bhopal News: सौ रूपए ज्यादा मांगने पर मारपीट

Share

Bhopal News: धक्का लगने से मार्बल दुकान पर काम करने वाले मजदूर का सिर पत्थर की फर्शी से टकराया

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। मामूली विवाद में हुई कहासुनी के बाद धक्का लगने से एक व्यक्ति गिर गया। जब वह गिरा तो उसका सिर फर्शी के किनारे से टकरा गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया इलाके की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

बेटे के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार बाबूलाल कुशवाहा (Babulal Kushwah) पिता स्वर्गीय कुंजीलाल कुशवाहा उम्र 50 साल की शिकायत 853/22 पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप ऑटो ड्रायवर कैलाश पर लगा है। पीड़ित बावडिया कला शाहपुरा इलाके में रहता है। उसने बताया कि घटना 20 दिसंबर को हुई थी। वह निलय अस्पताल (Nilay Hospital) के नजदीक मार्बल दुकान पर काम करता है। यहां लोडिंग वाहन के लिए लोग उससे संपर्क करते हैं। ऐसा करते हुए उसने कैलाश (Kailash) के ऑटो का किराया पांच सौ रूपए बता दिया था। जबकि कैलाश ने ग्राहक से चार सौ रूपए में सौदा किया था। यह पता चलने पर नाराज कैलाश का कहना था कि उसके लोडिंग ऑटो के ग्राहक का मोलभाव करने वाला वह कौन होता है। इसी विवाद में उसने मारपीट करते हुए धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद बाबूलाल कुशवाहा गिर गया। जब वह गिरा तो उसका सिर फर्सी के किनारे से टकरा गया। इस कारण वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद बेटे की मदद से वह थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Robbery Case: एक लड़की के दो चाहने वाले उसे छोड़ फंस गए उसके दीवाने
Don`t copy text!