Bhopal News: रेत फैलने पर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: एमपी पुलिस के डीजीपी कई बार मैदानी कर्मचारियों को सलाह दे चुके हैं कि हर मामूली घटना को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए, बात सुन ली होती तो दर्ज नहीं होता यह काउंटर मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया यानि डीजीपी कई बार मैदानी कर्मचारियों को हर सूचना पर संवेदनशील होकर कार्रवाई करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, थानों में (Bhopal News) इसके उलट ही काम होता है। ताजा मामला भोपाल देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक परिवार के दो गुटों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद एक पक्ष उसी दिन थाने पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने संज्ञान लेने की बजाय मामले को टाल दिया। नतीजतन दूसरा गुट थाने जाने की बात से नाराज हुआ और उसने डंडा बरसाकर महिला को जख्मी कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया।

यह था पूरा विवाद जिसके बाद दर्ज हुआ केस

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार विवाद की शुरूआत 1 नवंबर को हुई थी। घटना जमूसर कला गांव की है। यहां रहने वाली कीर्ति मीना (Kirti Meena) पति महेंद्र मीना उम्र 26 साल के बेटे पर उसके काका ससुर भगवान सिंह और उसकी पत्नी गंगा बाई (Ganga Bai) ने रेत फैलाने का आरोप लगाकर गाली—गलौज कर दी। पुलिस ने एफआईआर में दावा किया है कि उस दिन पति महेंद्र मीना (Mahendra Meena) की सलाह पर पत्नी कीर्ति मीना (Kirti Meena) थाने नहीं गई। उसके अगले दिन चाचा ससुर हरि सिहं मीना, भगवान सिंह, रामनिवास मीना, बिशन सिंह चारों आकर उसे यह बोलकर गाली देने लगे कि वह थाने क्यों गई थी। गुस्साए भगवान सिंह (Bhagwan Singh) ने डंडा उठाकर सिर पर मार दिया। इसके बाद उसकी पत्नी गंगा बाई भी आकर उसे पीटने लगी। रामनिवास ने मुंह और पकड़कर उसे खींच दिया। कीर्ति मीना के पति महेंद्र मीना को थाने में दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी तरह गंगा बाई मीना पति भगवान सिंह मीना उम्र 32 साल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसने मारपीट का आरोप महेंद्र मीना और उसकी पत्नी कीर्ति बाई मीना पर लगाया। विवाद की वजह रेत फैलाना बताई गई। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery Case: लॉक डाउन के पहरे के बीच टूटे ताले
Don`t copy text!