Bhopal News: कार टकराने के बाद दो गुटों में हाथापाई

Share

Bhopal News: मिसरोद इलाके में हुई घटना, काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) मिसरोद इलाके से मिल रही है। यहां दो कार आपस में टकरा गई। सिके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ड्रायवरी की करता है नौकरी

मिसरोद थाना पुलिस ने 15—16 अगस्त की रात लगभग 12 बजे धारा 279/294/323/506/34 (लापरवाही से वाहन चलाना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया है। घटना नंदी चौराहे की है। जिसमें काउंटर केस दर्ज किया गया है। पहले पक्ष की तरफ से अमित दुबे पिता कुंज मणि दुबे उम्र 30 साल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी एमपी—04—सीएच—1436 का कार चालक है। अमित दुबे (Amit Dubey) मूलत: रीवा (Rewa) के थाना गोर इलाके का रहने वाला है। फिलहाल वह अमराई बागसेवनिया में रहता है। वह लालता शिवहरे (Lalta Shivhare) की कार चलाता है।

एक—दूसरे पर लगाया आरोप

Bhopa lNews
Display

घटना के वक्त अमित दुबे बोलेरो से 11 मील से बंगरसिया जा रहा था। कार टकराने के बाद आरोपी से विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष की तरफ से मिसरोद निवासी राजेश पाटीदार पिता भंवरजी पाटीदार उम्र 37 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। पाटीदार की दीपड़ी में खेती की जमीन है। वह दोस्त जितेंद्र (Jitendra) के साथ खेत से वापस लौट रहा था। राजेश पाटीदार (Rajesh Patidar) ने भी दुर्घटना के बाद जबरिया विवाद करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: डॉक्टर से अपाइंटमेंट के लिए लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली

यह भी पढ़ें: बसपा का यह नेता जो डकैतों की सूची में वांटेड हैं, यह बताने वाला आखिरी समय तक सिस्टम से लड़ता रहा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!