Bhopal News: जेके अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाई

Share

Bhopal News: नौकरी छूटने के बाद शराब पीने की लग गई थी बुरी लत

Bhopal News
कोलार थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अलग—अलग दो खुदकुशियों से जुड़ी है। यह घटना कोलार और सुखी सेवनिया इलाके की है। कोलार में जेके अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है।

सुसाइड नोट नहीं मिला

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 14 अगस्त के अपरान्ह लगभग चार बजे जेके अस्पताल से मौत की सूचना मिली थी। खबर केदार तिवारी (Kedar Tiwari) ने पुलिस को दी थी। मृतक की पहचान इब्राहिम वर्गिस पिता केएम वर्गिस उम्र 60 साल के रुप में हुई। उसकी पत्नी जेके अस्पताल में नर्स का काम करती है। परिवार अस्पताल परिसर में ही रहता है। इब्राहिम वर्गिस (Ibrahim Wargis) शराब पीने का आदी था। उसकी चार—पांच महीने पहले ड्रायवरी की नौकरी छूट गई थी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मामले की जांच एएसआई महेश मांझी (ASI Mahesh Manjhi) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर, सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले रामेश्वर कुशवाहा पिता चंदन सिंह कुशवाहा उम्र 23 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
Display

सुखी सेवनिया थाना पुलिस को घटना की सूचना हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर शर्मा ने दी थी। रामेश्वर कुश्वाहा (Rameshwar Kushwaha) को परिजन फांसी के फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले गए थे। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजनों को शक था कि उसे प्रेत ने जकड़ रखा हे। इसलिए उसका डॉक्टरों से इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराया जा रहा था। मामले की जांच प्रधान आरक्षक रामेश्वर चौरसिया (HC Rameshwar Chourasia) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दवा दुकान की छत पर मिली लाश

यह भी पढ़ें: इस शातिर जालसाज ने मध्यप्रदेश के मंत्रियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रकाशित करा दिए थे विज्ञापन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!