Bhopal News: हमीदिया अस्पताल के टेलीफोन अटेंडर ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: घरेलू कलह के कारण पत्नी और बच्चों से अलग रहने को था मजबूर, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। हमीदिया अस्पताल के टेलीफोन अटेंडर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया इलाके में हुई। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह पत्नी और बच्चों से अलग किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को घटना की ऐसे मिली थी जानकारी

तलैया थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार 30 मार्च की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को नानेश्वर ने दी थी। उसके घर के नजदीक जगदीश (Jagdish) पिता ज्वारीलाल उम्र 56 साल रहता था। वह हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में टेलीफोन अटेंडर का काम करता था। उसके घर का दरवाजा खटखटाने पर जब आवाज़ नहीं आई तो उसे धकेलकर खोला गया। जगदीश का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी अपने दो लड़कों के साथ पटेल नगर में रहती है। पूर्व में मृतक और पत्नी व बच्चे साथ रहते थे। पति-पत्नी में विवाद के बाद करीब एक साल से जगदीश किराए के मकान में भोईपुरा में रह रहा था। तलैया पुलिस मर्ग 12/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना, गुस्सा, आवेश या अकेलापन मानसिक अवसाद के लक्षण हैं। यदि यह लक्षण मिले तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: ट्रक का सौदागर शहर घुमाने के बाद रफूचक्कर
Don`t copy text!