Bhopal Cheating News: गार्डनिंग प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर रकम ऐंठी

Share

Bhopal Cheating News: किस्त में लिए सवा सत्रह लाख रूपए, मूल रकम तेरह लाख उलझने पर रेस्टोरेंट का मालिक पुलिस थाने पहुंचा

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेस्टोरेंट मालिक ने एक व्यक्ति पर तेरह लाख रूपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के कोहेफिजा इलाके की है। पीड़ित का आरोप है कि उसने कई किस्त में करीब सवा सत्रह लाख रूपए दिए थे। जिसमें शुरूआत में वह फायदे दिखाकर रकम लौटा रहा था। लेकिन, उसके बाद ली गई रकम में घाटा होता चला गया। लेन—देन को लेकर पीड़ित ने पुलिस को ब्यौरा भी मुहैया कराया है। जिसको जालसाजी की श्रेणी मानकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चाय पर चर्चा के बहाने घेरे में लिया

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार यह घटना अगस्त, 2021 से मई, 2022 के बीच अंजाम दी गई। जिसकी शिकायत 187/23 कोहेफिजा थाने में मोहम्मद मुनीर कादर (Mohammed Muneer Kadar) पिता यूसूफ कादर ने दर्ज कराई। वे इंद्र विहार कॉलोनी में रहते हैं। इस मामले में आरोपी साद सिकंदर खान (Saad Sikandar Khan) पिता सिकंदर गालिब उम्र 39 साल है। वह रूबीन कोहिनूर टॉवर ग्रीनवैली (Kohinoor Tower Greenvalley) में रहते हैं। मोहम्मद मुनीर कादर ने पुलिस को बताया कि इंद्र विहार कॉलोनी (Indra Vihar Colony) में ब्लैक पेपर नाम से रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। उसी रेस्टोरेंट में आरोपी साद सिकंदर खान से दोस्ती हुई थी। वह अक्सर रोजी लांड्री में कपड़े धुलवाने आता था। तब वह अक्सर रेस्टोरेंट में चाय पीकर जाता था। इसी दौरान उसके रेस्टोरेंट कारोबार को उसने समझा। उसी तरह मोहम्मद मुनीर कादर ने भी आरोपी के व्यापार के बारे में जाना।

यह बोलकर रकम ऐंठी

आरोपी साद सिकंदर खान ने बताया कि वह गार्डनिंग का काम करता है। वह जमीन लेकर उसमें गार्डन बनाने के बाद दुगने दाम में बेच देता है। इस कारोबार में अब तक उसके सामने कोई नहीं आया है। जिसका फायदा उसे मिलता है। बाग—बगीचा और फार्म हाउस बनाकर बेचने के इस काम में उसने निवेश करने का झांसा दिया। उसने झांसा देते हुए कहा जितना वह देगा उसकी दुगनी रकम वह लौटा देगा। पीड़ित ने बताया कि उसने किस्त में करीब सवा सत्रह लाख रूपए का भुगतान अलग—अलग जरिए से किया था। शुरू में दो—तीन किस्त उसने फायदे वाली लौटाई। लेकिन, बाकी रकम वह लौटाने में आनाकानी करने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसकी मूल रकम 13 लाख रूपए उससे लेना है। उसने जब—जब रकम का तकाजा किया तब—तब फर्जी बिल बनाकर वह उसे भेजा देता था। रकम को प्लांट खरीदने में बताता था। उसने कुछ प्रोजेक्ट की तस्वीरें भी व्हाट्स एप पर भेजी। पीड़ित को बाद में पता चला कि वह सारी तस्वीरें और बिल फर्जी है। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420/406 जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: नौकरी लगाने वाला जालसाज दबोचा
Don`t copy text!