Bhopal News: किसान पर हमला

Share

Bhopal News: बचाने आया भतीजा तो उसे भी धुना, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खेत में काम कर रहे किसान को दो युवकों ने पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी हमलावर अपने मवेशी लेकर किसान के खेत में घुस गए थे। जिसका उसने विरोध किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ मारपीट का काउंटर केस दर्ज किया है।

पड़ोस में रहते हैं आरोपी

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुकिलस के अनुसार यह घटना 17 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। जख्मी किसान थान सिंह (Than Singh) पिता हरिकिशन सिंह उम्र 48 साल है। वह खारपी गांव में रहता है। उसकी शिकायत 442/23 पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसमें आरोपी नितेश और बिंद्रेश है। हमले में जख्मी किसान थान सिंह के पड़ोस में आरोपी रहते है। वे अपनी बकरी लेकर उसके खेत में उन्हें चराने ले गए थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने खेत में रखा डंडा उठाकर उसको पीटना शुरू कर दिया। बचाने किसान का भतीजा सोनू आया तो उसे भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। इधर, दूसरे पक्ष की तरफ से बिंद्रेश मारण (Brindesh Maran) पिता जमना प्रसाद मारण उम्र 35 साल की शिकायत पर प्रकरण 443/23 दर्ज किया है। वह भी खेती—किसानी का काम करता है। बिंद्रेश मारण का कहना है कि थान सिंह का बेटा अजमल गाली—गलौज कर रहा था। जिसका विरोध करने पर उसने हमला किया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: पेड़ से टकराई कार, बुरी तरह फंसा था शव

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारेwww.thecrimeinfo.comके फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!