Bhopal Dowry Case: झूठ बोलकर की दूसरी शादी, पत्नी पहुंची थाने

Share

Bhopal Dowry Case: तलाकशुदा महिला जिसके दो बच्चों को झांसा देकर आरोपी पति ने अपनाया था

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तलाशशुदा महिला को एक व्यक्ति ने शादी की। महिला के दो बच्चे भी है। घटना मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। आरोपी पति की पहली पत्नी बैंगलुरु (Bengluru) में रहती है। यह राज पता चलने के बाद महिला पुलिस से मदद मांगने पहुंची। इधर, एक अन्य महिला ने पति के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह बोला था झूठ

कोहेफिजा थाना पुलिस ने बताया 34 वर्षीय महिला आशियाना कंपाउड़ में रहती है। महिला तालाश शुदा है। पहले पति से उसके दो बच्चे है। काम—काज करने किसी तरह वह घर और बच्चों का लालन—पालन करती थी। तभी मोहम्मद युसूफ (Mohmmed Yusuf) नाम का व्यक्ति महिला से मिला। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। मोहम्मद युसूफ ने महिला पर तरस खाकर उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। महिला भी मना नहीं कर पाई। दोनों ने एक—दूसरे से 2016 में शादी कर ली। युसूफ बैंगलुरु का रहने वाला है। वह वही किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है।

ऐसे उजागर हुआ राज

महिला ने बताया युसूफ शादी के बाद आता—जाता था। इसी बीच मोहम्मद युसूफ ने महिला की देख—रेख करना बंद कर दिया। महिला बैंगलुरु में उसको साथ रखने के लिए कहने लगी। दरअसल, महिला को शक हुआ था। यह जिद करने पर मोहम्मद युसूफ ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसलिए वह उसको अपने साथ नहीं रख सकता है। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और उसने प्रताड़ना (Bhopal Domestic Violence) का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब दुकानों के सामने ठेलों पर चलने लगे अहाते

पत्नी को छोड़कर भागा पति

इधर, छोला मंदिर थाना पुलिस ने धारा 498ए/294/323 (प्रताड़ना, गाली गलौज और मारपीट) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जुबरान (Jubran) है जिससे पीड़िता की अप्रैल, 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद पीड़िता की सास से नहीं बनती थी। इसलिए दोनों दूसरे घर में किराए से रहने लगे। आरोपी जुबरान पीड़िता को बाइक, एलसीडी टीवी और 50 हजार रुपए लाने के लिए दबाव डालता था। पीड़िता की उम्र 23 साल है जिसने पति को समझाने की कोशिश भी की। इस कोशिश के चलते घर में कलह भी होती थी। इसी बीच आरोपी जुबरान यह बोलकर घर से भाग गया कि वह तभी लौटेगा जब उसकी मांग पीड़िता के माता—पिता करेंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!