Bhopal Fake Cop: बचपन में पुलिस बनने का देखा सपना, जवान होते ही नकली बनकर चला रहा काम

Share

Bhopal Fake Cop: वॉकी टॉकी के साथ दो पुलिस वर्दी में वसूली कर रहे गिरफ्तार जालसाजों को भेजा गया जेल

Bhopal Fake Cop
बैरसिया थाने मे गिरफ्तार नकली पुलिसवाला।

भोपाल। बचपन में सोचा था कि बड़ा होकर पुलिस वाला बनेगा। लेकिन, शिक्षा ने इस सपने को साकार होने नहीं दिया। हालांकि इस बात से मायूस होने की बजाय उसने हकीकत में नकली पुलिस वाला बनकर उसको पूरा कर दिया। घटना भोपाल (Bhopal Fake Cop) देहात क्षेत्र के बैरसिया इलाके की है। यहां क्षेत्र में पुलिस ने एक दिन पहले दो नकली पुलिस वालों को दबोचा है। वे चालान काटने के नाम पर खुलेआम चौथ वसूली कर रहे थे। ऐसा वह कई बार कर चुके हैं। उनकी हरकतों की वजह से वह अपने गांव में ही नकली पुलिस अफसर के रूप में चर्चित भी है।

बहन की जिम्मेदारी थी

बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी (TI Girish Tripathi) ने बताया कि 28 जुलाई की रात लगभग पौने नौ बजे 526/22 धारा 170/171/419/420/34 (नकली वर्दी पहनकर, जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी राजकिशोर सेन (Rajkishore Sen) और भगवान दास पनिका हैं। दोनों आरोपी सिंगरौली के ग्राम देवसर इलाके रहने वाले हैं। राजकिशोर सेन और भगवान दास पनिका ने आठवीं तक पढ़ाई की है। भगवान दास पनिका (Bhagwandas Panika) पुलिसकर्मी बनना चाहता था। लेकिन, दो बहनों की जिम्मेदारी के चलते ऐसा वह कर नहीं सका। कुछ साल पहले उसकी एक बहन की मौत भी हो चुकी है। जबकि दूसरी बहन विकलांग भी है। आरोपी इससे पहले भी नकली पुलिस वाला बनने के आरोप में नरसिंहपुर, कटनी और जबलपुर में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वॉकी टॉकी के अलावा पुलिस वर्दी भी जब्त की है।
Bhopal Fake Cop
बैरसिया थाने मे गिरफ्तार नकली पुलिसवाला।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fake Cop
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे ने पिता को घर से निकाला
Don`t copy text!