Bhopal Property Fraud: दो हॉल को बेचकर मिली रकम महिला ने हड़पी

Share

Bhopal Property Fraud: बेचने के लिए करार करने वाले दो व्यक्तियों ने दर्ज कराया जालसाजी का मामला

Bhopal Property Fraud
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। संपत्ति बेचकर मिली रकम को हड़पने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) सिटी के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी महिला है। जिससे दो व्यक्तियों ने कोलार में स्थित दो हॉल को बेचने के लिए मुख्तारनामा किया था। यह हॉल बेचने के बाद मिली रकम को लेकर दो महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

कई अन्य को दे चुकी है धोखा

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को 205/22 धारा 420 जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत चूना भट्टी स्थित अपूर्व लेकव्यू अपार्टमेंट निवासी आशीष अरोरा पिता अमरनाथ अरोरा ने दर्ज कराई है। आरोपी दानिश हिल्स निवासी ममता पाठक (Mamta Pathak) हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दामखेड़ा में विंडर रैकवैयर में दो व्यवसायिक हॉल है। यह हॉल में उनके पार्टनर भदभदा रोड स्थित प्रगति परिसर निवासी रंजीत सिंह (Ranjeet Singh)पिता खेल सिंह साझेदार है। दोनों ने मिलकर तय किया था कि संपत्ति को बेचा जाए। इसके लिए ममता पाठक से मुलाकात करके आशीष अरोरा (Ashish Arora) ने करार करने के बाद मुख्तारानामा किया था। ममता पाठक ने संपत्ति मैसर्स मेघनम को 1 करोड़ 11 लाख रुपए में बेच दिया। लेकिन, पैसा उन्हें नहीं दिया गया। जब इस तरह व्यवहार करने पर आपत्ति जताई गई तो ममता पाठक ने आईसीआईसीआई बैंक के दो चेक दिए। जिसको भुगतान होने से पहले उसने रूकवा दिया। पुलिस पूरे मामले में अभी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। रंजीत सिंह और आशीष अरोरा का आरोप है कि ममता पाठक ऐसे ही कई अन्य व्यक्ति के साथ भी जालसाजी कर चुकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: डंपर में फंसी बाइक, घिसटते हुए ले गया
Don`t copy text!