Bhopal News: छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने जहर पिया

Share

Bhopal News: ट्यूशन आते—जाते करते थे चार मनचले परेशान, सारे गिरफ्तार

Bhopal News
फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नाबालिग से हुए यौनाचार की है। शहर महिला सुरक्षा के मामले में हमेशा से विवादों में रहा है। यहां कामकाजी महिलाओं समेत नाबालिगों पर अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला हनुमानगंज थाने में दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली थी। यहां एक नाबालिग को परिवार जहर खाने के बाद इलाज के लिए लेकर पहुंचा था। वह चार मनचलों की अक्सर होने वाली छेड़छाड़ की घटना से परेशान थी।

आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 21—22 मई की दरमियानी रात लगभग 4 बजे धारा 509/354घ/7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले के आरोपी गोलू पंडित (Golu Pandit), दीपक, कौशिक और चौथा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह कक्षा नौंवी की छात्रा है। बुआ के घर आते—जाते लड़की का आरोपी पीछा करते थे। वहां पर वह कोचिंग पढ़ने जाती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी गोलू पंडित, दीपक (Deepak), कौशिक पीड़िता को अश्लील इशारे भी करते थे। इस बात से वह परेशान चल रही थी।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

मजिस्ट्रीयल बयान होंगे दर्ज

घटना वाले दिन दोबारा ऐसा वाक्या हुआ तो उसने घर आकर कॉकरोच मारने के काम आने वाली दवा पी ली। जिसके बाद परिजन एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) लेकर पहुंचे थे। अस्पताल से यह जानकारी पुलिस थाने को मिली थी। मामले की जांच एसआई कंचन राजपूत (SI Kanchan Rajput) कर रही है। द क्राइम इंफो को इस संबंध में पता चला था कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि कुछ देर बाद मामले की जांच कर रही एसआई कंचन राजपूत ने बताया कि अभी सुराग मिले हैं। एक टीम पतारसी के लिए रवाना की गई है। इसके अलावा पीड़िता के मजिस्ट्रीयल बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बीमारी ने खोला पीड़ित महिला की यातना का राज
Don`t copy text!