Bhopal Crime News: करंट लगने से हुई थी मजदूर की मौत

Share

Bhopal Crime News: जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal Death Case
                       सांकेतिक चित्र

भोपाल। करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। मामले में परिजनों का आरोप है कि करंट से झुलसे व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिलता तो उसकी जान बच सकती थी। बयान के बाद मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है।

दो महीने पहले हुई थी घटना

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अशोक कुमार परिहार ने बताया रितिक सिरसाठ पिता विजय सिरसाठ उम्र 19 साल का था। रितिक मद्रासी कॉलोनी तुलसी नगर का रहने वाला था। वह मजदूरी करता था। रितिक सिरसाठ 11 अगस्त को राजू कुशवाह जो बरखेड़ा पठानी किशन नगर में रहते हैं, उनके मकान में रैलिंग का काम चल रहा था। रितिक रैलिंग में घिसाई कर रहा था। अचानक उसे बिजली का झटका लगा। लोगों ने उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का यह आरोप

थाना प्रभारी ने बताया मृतक के परिजनों ने मकान मालिक राजू कुशवाह पर आरोप लगाए थे। उनका कहना था रितिक को तत्काल अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। घटना के बाद अस्पताल ले जाने में देरी की गई। राजू कुशवाह ने बिजली के काम की अनुमति भी नहीं ली थी। बिजली के काम करने के दौरान उसको सुरक्षा नहीं दी गई। मकान के काम में लापरवाही बरती गई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे धारा 304ए लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   सीबीआई का दावा, अखिलेश ने ई-टेंडरिंग उल्लंघन कर एक दिन में दिये थे 13 खनन पट्टे 
Don`t copy text!