Bhopal Dowry Death: बहू ने लगाई थी फांसी, थाने में बंद ससुराल पक्ष

Share

Bhopal Dowry Death: मोटी रकम के साथ, बाइक—फ्रिज की रखी थी मांग

Bhopal Dowry Death
सांकेति​क चित्र

भोपाल। महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा (Bhopal Dowry Death) दर्ज किया है। घटना एक पखवाड़े पहले की है। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा था। इसलिए जांच राज्य पुलिस सेवा के अफसर ने की है। दहेज हत्या का यह केस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। ससुराल पक्ष दहेज में मोटी रकम, बाइक और फ्रिज की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

ढाई साल पहले हुई थी शादी

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया दुर्गा बर्मन पति नवीन बर्मन उम्र 21 साल ने 13 दिसंबर रविवार शाम पांच बजे आत्महत्या किया था। दुर्गा बर्मन (Durga Berman) की मौत की सूचना पुलिस को उसकी सास छाया बर्मन (Chhaya Berman) पति गोकुल प्रसाद उम्र 53 साल ने शाम सात बजे दी थी। जांच अधिकारी सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया दुर्गा बर्मन गौतम नगर नर्मदा भवन के पीछे रहती थी। ढाई साल पहले उसकी शादी नवीन बर्मन (Navin Berman) के साथ हुई थी। पति मजदूरी का काम करता है। पांच महीने पहले दुर्गा ने प्री—मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसने वर्दी की धौंस दिखाकर कितने परिवारों को ठग लिया

बेटी की मौत से गुस्साए परिजन

जांच अधिकारी ने बताया बच्चे की मौत से दुर्गा दुखी थी। रविवार शाम वह फंदे से झूल गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला था। मायके पक्ष ने पुलिस को बयानों में बताया कि उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले दहेज में बाइक—फ्रिज और मोटी रकम लाने का दबाव बना रहे थे। दुर्गा किराए के मकान में रहती थी। वह किराया भी मायके से लाने के लिए बोला जाता था। इसी कारण वह काफी दिनों से परेशान थी। पुलिस ने आरोपी पति नवीन बर्मन, ससुर गौकुल प्रसाद, सास छाया बर्मन, जेठ महेश्वर बर्मन और जेठानी मीरा बर्मन को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 498/304बी/34/3/4 (प्रताड़ना, दहेज हत्या, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत) मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सांवरिया ग्रुप के अधिकारी पर बलात्कार की एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!