Bhopal News: दहेज में मांगते थे एक लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share

Bhopal News: आरोपियों में पति के अलावा सास और ननद शामिल, शादी के चार महीने बाद से कर रहे थे प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। दहेज में एक लाख रुपए मायके से लेकर आने के लिए दहेज लोभी परिवार प्रताड़ित करता था। पीड़िता भोपाल (Bhopal News) शहर में रहती है। उसने भोपाल शहर के महिला थाना से मदद मांगी थी। पुलिस ने बयानों के आधार पर पति के अलावा सास और ननद को भी आरोपी बनाया है।

घर से भगा दिया था

महिला थाना पुलिस के अनुसार वारदात 25 जून, 2023 से 18 मार्च, 2024 के बीच हुई है। शिकायत 29 वर्षीय विवाहिता ने थाने दर्ज कराई है। वह छोला मंदिर स्थित नव जीवन कॉलोनी में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 26 फरवरी, 2023 में शादी हुई थी। रिश्ता टीला रामपुरा स्थित मोती क्वार्टर के नजदीक रहने वाले परिवार से हुआ था। यह रिश्ता परिवार की सहमति से हुआ था। उस वक्त किसी तरह की डिमांड आरोपी परिवार ने नहीं की थी। इसके बावजूद आरोपी पति, सास और ननद शादी के चार महीने बाद ही एक लाख रूपए को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पति शराब पीने का आदी भी है। वह उन्हीं पैसों को लेकर नशा करने के बाद पीटता था। पीड़िता को पति ने मारपीट कर चार महीने पहले घर से भगा दिया। इस मामले की जांच एएसआई रामकिशन सिंह कर रहे है। पुलिस ने 82/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता अभी मायके में रहने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लोडिंग ट्रक की टक्कर से वृद्ध जख्मी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!