Bhopal News: मेरे होते दूसरी कैसे, थाने पहुंची महिला ने पूछा

Share

Bhopal News:  शादी के कुछ महीने बाद ही रेलवे लोको पायलट के बेटे की खुली पोल

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) ऐशबाग इलाके से मिल रही हैं। यहां एक लोको पायलट के बेटे की एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद पता चला कि वह बेरोजगार है। नतीजतन, घर में कलह शुरु हो गई। तंग आकर पति ने तीन महीने बाद पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर कभी सुध नहीं ली। इस बीच पत्नी को पता चला कि वह गुपचुप दूसरी शादी कर रहा है। इस कारण वह थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

एक साल पहले हुई थी शादी

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 498ए (प्रताड़ना) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत 28 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी नवीन नगर निवासी पति फरहान खान (Farhan Khan), देवर फैजान (Faizan), ससुर फरीद और मामा ससुर ताहिर हैं। ससुर फरीद (Farid) रेलवे में लोको पायलट हैं। पीड़िता की शादी मार्च, 2020 में हुई थी। पति बेरोजगार है, वह पीड़िता को दहेज लेकर आने के लिए मारपीट करता था। आरोपियों ने पीड़िता को दहेज लेकर आने के लिए झांसी स्थित मायके में छोड़ दिया था। ऐसा मई, 2020 में उसने किया था। इस बीच आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा था। जिसकी भनक लगने पर वह भोपाल के ऐशबाग थाने में पहुंच गई। मामले की जांच एएसआई शेषराम सहारे कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: दो नकाबपोशों ने जलाकर मार डाला, परिवार का दावा

यह भी पढ़ें: मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीरें जो आज हमें तो भविष्य में भाजपा को विचलित करेगी, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!