Bhopal News: वृद्ध समेत दो व्यक्तियोंं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: नागपुर के अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत के बाद केस डायरी भोपाल भेजी

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नागपुर अस्पताल में वृद्ध की बीमारी के दौरान मौत (Bhopal Suspicious Case) हो गई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। बीमारी के चलते परिजन उसे नागपुर इलाज के लिए ले गए थे। मौत के बाद अस्पताल वालों ने मर्ग डायरी एमपी नगर थाने को भेजी है। इधर, कोहेफिजा पुलिस को रैन बसेरा में एक अज्ञात शव मिला है। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव मॉर्चुरी रूम में सुरक्षित रखा दिया है।

नर्मदा अस्पताल में भी था भर्ती

एमपी नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे एक वृद्ध के मौत का मामला दर्ज किया है। यह केस डायरी नागपुर थाना अजनी के हवलदार मनोहर ने भेजी हैै। एमपी नगर पुलिस मर्ग 01/22 दर्ज किया है। मृतक हेश सिंह पिता रणजीत सिंह उम्र 65 साल था। वह एमपी नगर स्थित जोन—1 में रहता था। उसे पेट की बीमारी थी। डॉक्टरों ने इलाज में बताया था कि उसके शरीर के आर्गन खराब हो गए है। परिजनों ने उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से परिजन रैफर कराकर नागपुर अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान 30 दिसंबर, 2021 को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इधर, कोहेफिजा थाना पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज किया है। रेन बसेरा में शव पढ़ा होने की सूचना पुलिस को कल्लू खान ने शुक्रवार सुबह लगभग ग्यारह बजे दी थी। शव (Bhopal Died In Suspicious) की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों को जानकारी पुलिस जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!