Bhopal News: नाबालिग छात्र समेत दो लोगों ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: भाई के साथ रहकर कर रहा था पढ़ाई, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भोपाल के सेमरा कला में रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या की है। वह उसके भाई—भाभी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। इधर, पुरानी विधानसभा के नजदीक रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Bhopal Youth Hanging Case) कर ली है। वह भी उसके रिश्तेदार के साथ रहता था। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

हरदा में रहता था परिवार

अशोका गार्डन थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे एक नाबालिग के मौत की सूचना दी थी। यह सूचना मृतक के चाचा संतोष शर्मा ने पुलिस को दी थी। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गुंजन शर्मा पिता चंद्रशेखर शर्मा उम्र 16 साल के रूप में हुई है। वह मूलत: हरदा का रहने वाला था। गुंजन शर्मा (Gunjan Sharma) सेमरा कला के नजदीक किराए के मकान में उसके भाई विमल शर्मा (Vimal Sharma) और उसकी भाभी के साथ रहता था। वह कक्षा 9वीं का छात्रा था। सुबह भाई उसे नींद से जगाने पहुंचा था। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मौसा के साथ रहता था

इधर, अरेरा हिल्स पुलिस ने मर्ग 01/22 दर्ज किया है। मृतक की पहचान सुमित सिंह रावत पिता जगदीश रावत उम्र 18 साल के रूप में हुई थी। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मौत की सूचना पुलिस को शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे मिली थी। यह सूचना उसके मामा इंदर सिंह ने दी थी। परिजनों ने पूछताछ में बताया वह पुरानी विधानसभा के सामने झुग्गी बस्ती में उसके मौसा के साथ रहता था। सुमित सिंह रावत (Sumit Singh Rawat) टीटी नगर स्थित दुकान पर काम करता था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस ने जिसको चार दिन पहले पकड़ा उसने फांसी लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!