Bhopal News: 22 दिन पहले हुई थी सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Share

Bhopal News: मौत के मामले में दोस्त के खिलाफ अब मामला दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। श्री राम कॉलोनी मेें एक युवक की सड़क हादसे में मौत (Bhopal Road Mishap) हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतक के दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के मिसरोद इलाके की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

डिवाइडर से टकराया था सिर

मिसरोद थाना पुलिस ने शुक्रवार रात साढ़े सात बजे 15/22 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने से मौत) का मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी एमपी—04—व्हीडी—3393 का चालक माखन सिंह ठाकुर (Makhan Singh Thakur) को बनाया है। मृतक रविराम राव पिता लक्ष्मण राव उम्र 29 साल था। वह जाटखेड़ी में रहता था। रविराम राव (Ravi Ram Rao) मजदूरी करता था। वह उसके दोस्त माखन सिंह के साथ 15 दिसंबर को दिन में बाइक पर पीछे बैठकर काम पर जा रहा था। श्रीराम कॉलोनी के नजदीक बाइक फिसल गई। उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया था। उसको हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 71/21 दर्ज किया था। इसी मर्ग जांच के बाद अब प्रकरण दर्ज किया गया। ​

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को दबोचा 
Don`t copy text!