Bhopal News: फुटपाथ पर रहने वाले मजदूर की मौत

Share

Bhopal News: बीमार होने पर लोगों की मदद से पहुंचाया गया था सरकारी अस्पताल

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ी है। उसे लोगों की मदद से हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह फुटपाथ पर रहकर गुजर बसर करता था। उसके परिजनों की पुलिस को तलाश है। हालांकि उसका नाम पुलिस को पता चल गया है।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 4 अगस्त की रात लगभग पौने ग्यारह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर शांता धारवे (Dr Shanta Dharve) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 22/21 दर्ज कर जांच शुरु की। मृतक की पहचान राजू केवट उम्र 45 साल के रुप में हुई। परिजनों ने उसको बीमार होना बताया था। एएसआई किशोर सिंह (ASI Kishore Singh) ने बताया राजू केवट (Raju Kewat) मजदूरी का काम करता था। उसे लोगों ने डीआईजी बंगले के पास फुटपाथ पर मिलने पर भर्ती कराया था। पुलिस का कहना है कि अभी केवल नाम पता चला है। उसका मोबाइल नंबर नहीं मिला है। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हुस्न का पहले जलवा, फिर आपको जंजाल में कैसे फांस देेती है सोशल मीडिया की यह गैंगस्टर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: विश्व पटल पर कांस्टेबल रीना गुर्जर ने परचम फहराया
Don`t copy text!