Bhopal News: महिला समेत दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: दो दिन पहले लौटी थी महिला घर, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के बागसेवनिया और कोलार इलाके में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस महिला की मौत हुई है। वह दो दिन पहले ही घर लौटी थी। इधर, एक युवक का शव घर से बरामद हुआ है। उसकी मौत का कारण पुलिस दिल का दौरा मान रही है।

ऐसे मिली पुलिस को खबर

कोलार थाना पुलिस को 25 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे सत्य राम कश्यप ने बेटे के मौत की सूचना दी थी। कोलार पुलिस मर्ग 25/22 दर्ज किया है। शव की पहचान 20 वर्षीय सुनील कश्यप (Sunil Kashyap) के रूप में हुई है। वह बिजली का काम करता था। सत्य राम कश्यप (Satya Ram Kashyap) के चार बेटे और दो बेटियां हैं। मृतक तीसरे नंबर का था। घटना वाले दिन पिता उसे जगाने पहुंचे थे। वह कमरे में मृत हालत में मिला था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी। कोलार पुलिस मर्ग 25/22 दर्ज किया है। इधर, बागसेवनिया पुलिस मर्ग 18/22 दर्ज किया है। शव की पहचान 66 वर्षीय शैल शर्मा (Sheil Sharma) के रूप में हुई है। वह संत आशाराम नगर इलाके में रहती थी। दो दिन पहले ही वह बाहर से घर लौटी थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!