Bhopal News: शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पति को ब्लैड मारकर किया लहुलूहान, दोनों रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। इसका विरोध करने पहुंचे महिला के पति पर आरोपियों ने ब्लैड से हमला कर दिया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। हमला करने वाले दोनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार है। जिनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। दोनों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह बोलकर किया हमला

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 25—26 मार्च की रात लगभग सवा दो बजे 211/22 धारा 354/294/324/506/34 (छेड़छाड़, गाली—गलौज, धारदार हाथियार से वार, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी एक फूफा और दूसरा चाचा ससुर है। दोनों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। उनके खिलाफ शिकायत मदर इंडिया कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। घटना 25 मार्च की दरमियानी रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। पीड़िता पति के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। दोनों 108 कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां मिल गए। वह महिला को साइड में ले जाकर उससे बात करने लगे। बात करते हुए वह उसको गलत इरादों से छू रहे थे। जिसका उसके पति ने विरोध किया था। तीनों की आपस में इसी बात को लेकर बहस होने लगी। तभी एक आरोपी ने पास रखी ब्लैड निकाली और पीड़ित के पति को गर्दन में मार दी। उसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर कर दी वायरल 

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!