Bhopal News: सड़क हादसे में जख्मी वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: स्पीड ब्रेकर से गिरकर हुई थी घायल, नागपुर अस्पताल में चल रहा था इलाज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बिलखिरिया इलाके से मिल रही है। यहां एक वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने के कारण सिर के बल गिर गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बेटा चला रहा था बाइक

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार नागपुर अस्पताल से डॉक्टर हरिओम (Dr Hariom) ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। जिस पर बिलखिरिया पुलिस मर्ग 40/21 दर्ज कर जांच करने अस्पताल पहुंची। शव की पहचान उषा जैन पत्नी सुभाष चंद्र जैन उम्र 59 साल के रुप में हुई। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) की रहने वाली थी। वह 5 सितंबर को मंडीदीप बाइक से जा रही थी। बाइक उसका बेटा चला रहा था। तभी कान्हासैया इलाके के नजदीक स्पीड ब्रेकर पर बाइक से वह उछलकर गिर गई थी। उषा जैन (Usha Jain) का तभी से अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिर में चोट आने से वह भर्ती थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्र ने जहर खाकर दी जान 
Don`t copy text!