Bhopal News: जेल बंदी की मौत

Share

Bhopal News: कैंसर की गंभीर बीमारी का चल रहा था इलाज, मजि​स्ट्रीयल जांच के आदेश हुए

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। कैंसर से ग्रसित जेल बंदी की मौत हो गई। उसको एक महीने से अस्पताल में कीमो थैरेपी भी दी जा रही थी। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। मौत होने का पता चलने के बाद मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश प्रशासन की तरफ से दे दिए गए हैं।

जेल अधीक्षक को पूरे घटनाक्रम की नहीं थी जानकारी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस अनुसार ईदगाह हिल्स स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Cancer Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर अरोरा ने दी थी। जेल बंदी जयराम (Jairam) पिता रामनाथ उम्र 46 साल है। उसको कैंसर की गंभीर बीमारी थी। जयराम ने 14 अप्रैल की शाम लगभग पौने छह बजे अंतिम सांस ली। गांधी नगर पुलिस मर्ग 24/25 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार मेहर (TI Sunil Kumar Mehar) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी उनके पास ठोस जानकारी नहीं हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक मूलत: बनारस का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इसलिए शव पीएम के लिए मॉर्चुरी रुम में रखा गया है। जेल प्रबंधन की तरफ से दिया जाने वाला रिकॉर्ड भी पुलिस थाने में नहीं भेजा गया। जेल बंदी किस मामले में जेल लाया गया था और उसे कहां से भोपाल ट्रांसफर किया गया यह साफ नहीं हो सका। वहीं जेल अधीक्षक राकेश भांगरे (Rakesh Bhangre) ने बताया कि उन्हें किसी जेल बंदी के मौत होने से संबंधित कोई जानकारी नहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Home Guard : गृहमंत्री ने बजट की कमी का रोना रोया
Don`t copy text!