Bhopal News: दो महीने पूर्व हुई हादसे में मौत मामले में केस डायरी बंद करने की तैयारी 

Share

Bhopal News: हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई वह बाइक पर नहीं रख सका था नियंत्रण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में हुई मौत मामले में जांच पूरी करने के बाद उसकी केस डायरी अब बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बि​लखिरिया इलाके में हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई वह अपनी ही लापरवाही के चलते बाइक से गिरा था। यह दुर्घटना लगभग दो महीना पहले हुई थी।

एम्स अस्पताल में पांच दिन बाद तोड़ा था दम

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार 7 अगस्त को 271/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज किया गया है। इससे पहले बिलखिरिया पुलिस मर्ग 31/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। हादसे में सोबरन सिंह उर्फ सोहन लाल (Sobran Singh@Sohan Lal) पिता भगवान सिंह उम्र 34 साल की मौत हुई थी। वह बिलखिरिया स्थित शांति नगर (Shanti Nagar) इलाके में रहता था। केस डायरी में पुलिस की जांच का समर्थन अरूण ठाकुर, राहुल कुमार टेकाम और संजय ठाकुर ने किया है। यह हादसा 2 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुआ था। राहुल कुमार टेकाम (Rahul Kumar Tekam) गन्ने की चरखी लगाने का काम करता है। उसने बताया कि सोहन लाल घटना वाले दिन बायपास चौराहे पर स्वयं वाहन से गिरा था। जिसके बाद उसका सिर खून से लथपथ हो गया था। नजदीक उसकी बाइक एमपी—38—एमबी—9606 भी थी। उसे एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 8 जून को डॉक्टर अभिषेक सेठी ने मौत होने की जानकारी पुलिस थाने को दी थी। इन्हीं बिंदुओं के आधार पर अब पुलिस मर्ग की केस डायरी को बंद करने के लिए अगली कार्रवाई करने जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: धागा फैक्ट्री के मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 
Don`t copy text!