Bhopal News: आंधी—तूफान के कारण हादसे में मौत 

Share

Bhopal News: बैरसिया के सरकारी विभाग में तैनात कर्मचारी आंधी और बारिश से बचने के लिए चाय के टपरे पर पहुंचा, तभी उस पर आकर गिर गया पेड़

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। आंधी—तूफान के कारण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरा शहर अस्त—व्यस्त हो गया। कई इलाकों में कच्चे मकान उड़ गए। वहीं दुकानें भी पलट गई। इसी अंधड़ के दौरान भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह आंधी और बारिश से बचने के लिए चाय के टपरे में पहुंचा। तभी पेड़ आकर उस पर गिर गया। जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बयान करने वाले अफसर यह बोलकर हुए किनारे

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घायल को एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर अहिरवार ने पुलिस को दी थी। मृतक अनिमेश (Animesh) पिता राजेन्द्र उम्र 32 साल है। वह बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित बसई गांव में रहता था। वह सरकारी विभाग में कर्मचारी था। घटना के वक्त अनिमेश भोपाल से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा थां। तभी आंधी आने के कारण वह गांधी नगर में चौराहा के पास चाय की दुकान में रुक गया। वहां उसके सिर पर पेड़ आकर गिर गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल ऋषि दुबे (HC Rishi Dubey) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 14/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि परिवार काफी शोकाकुल था। इस कारण सरनैम से लेकर घटनास्थल की स्थिति साफ नहीं हो सकी। जबकि जांच अधिकारी को हमीदिया अस्पताल ले गई एम्बुलेंस के चालक से इस बारे में बातचीत करनी चाहिए थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: चींटी मार दवा खाकर की खुदकुशी
Don`t copy text!