Bhopal News: पेंटर की करंट लगने से मौत

Share

Bhopal News: पुताई करते समय हुआ था हादसा, पीएम रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेंटर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। पेंटर छत पर बाउंड्री की पुताई कर रहा था। तभी बिजली के चपेट में वह आ गया। पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है।

यह पता लगा रही है पुलिस

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार लालू विश्वकर्मा (Lalu Vishwakarma) पिता नथ्थू विश्वकर्मा उम्र 35 साल की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक अयोध्या नगर स्थित क्रेशर बस्ती में रहता था। लालू विश्वकर्मा पुताई का काम करता था। वह अयोध्या नगर स्थित देवमाता अस्पताल (Devmata Hospital) के पास मकान की पुताई करने गया था। मकान के छत पर बाउंड्री की पुताई कर रहा था। बाउंड्री वॉल के नजदीक से बिजली के तार गुजर रहे थे। उसको हटाकर वह पुताई कर रहा था। यह बात तब पता चली जब मकान मालकिन उसको चाय देने के लिए छत पर आई। वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। यह घटना 8 मई की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। पुलिस को इस घटना की सूचना मृतक के भाई संतोष विश्वकर्मा (Santosh Vishwakarma) ने दी थी। इस मामले की जांच एसआई सुदील देशमुख (SI Sudil Deshmukh) कर रहे है। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ठेकेदार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Land Fraud: भाई में फूट डालकर फर्जी तरीके से बिल्डर ने हथिया ली जमीन
Don`t copy text!