Bhopal News: आत्मदाह करने वाली महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: खाना बनाने को लेकर चार दिन पहले पति के साथ हुआ था विवाद, पुलिस ने पीएम के लिए भेजी लाश

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। खाना बनाने को लेकर पति से विवाद के बाद आग लगाने वाली महिला की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। उसका चार दिन से हमीदिया अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा था।

बारह साल पहले हुई थी शादी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन ने महिला केे मौत होने की सूचना दी थी। उसकी पहचान अन्नया चौहान (Ananya Chauhan) पति हेमंत चौहान उम्र 30 साल के रुप में हुई है। उसने 10 मार्च को केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। जिसमें उसके शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा जल गया था। उसको इलाज के लिए पति हेमंत चौहान (Hemant Chauhan) हमीदिया अस्पताल लेकर आया था। उसकी उपचार के दौरान 14 मार्च की रात लगभग आठ बजे मौत हो गई। अन्नया चौहान कोलार रोड स्थित बांसखेडी इलाके में रहती थी। उसकी बारह साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि मृतका का खाना बनाने को लेकर पति के साथ विवाद हुआ था। जिस कारण केरोसिन डालकर उसने आग लगा ली थी। मामले की जांच एसआई जितेन्द्र केवट (SI Jitendra Kewat) कर रहा है। कोलार रोड पुलिस मर्ग 21/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूने मकान का चोरों ने ताला तोड़ा 
Don`t copy text!