Bhopal News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पलटा ई—रिक्शा, वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: हक अस्पताल के नजदीक हुई थी दुर्घटना, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई—रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार वृद्ध की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 23 मार्च के अपरान्ह 139/23 धारा 279/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाना और टक्कर से हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज किया गया है। यह प्रकरण कमला नगर पुलिस मर्ग 13/23 की जांच के बाद दर्ज किया गया। दरअसल, 22 मार्च को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर शांता धारवे ने वृद्ध के मौत की सूचना दी थी। जिनकी पहचान गुरल दास गोगिया पिता खेराजमल गोगिया उम्र 70 साल के रूप में हुई थी। वे अपेक्स अस्पताल के पीछे न्यू सिंधी कॉलोनी में रहते थे। जांच में पता चला है कि दुर्घटना मैनिट चौराहे के नजदीक हुई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे श्याम गोगिया (Shyam Gogiya) के बयान दर्ज किए। जिसमें उन्होंने बताया कि पिता गुरलदास गोगिया (Guraldas Gogiya) 22 मार्च की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे ई—रिक्शा में सवार हुए थे। उसको तेज रफ्तार वाहन एमपी—04—एलडी—3849 ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण ई—रिक्शा एमपी—04—आरबी—7461 पलट गया था। दुर्घटना हक अस्पताल के नजदीक हुई थी। यह बात स्थानीय नागरिकों से की गई बातचीत के बाद पता चली थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP SPS Transfer: राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले
Don`t copy text!