Bhopal Cheating News, नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से उतरवाए जेवर

Share

Bhopal Cheating News: जालसाजी करने वाले दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, यह बोलकर भीड़ भरे बाजार में रोका था

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नोटों की नकली गड्डी दिखाकर दो ​जालसाज एक महिला के जेवर उतार ले गए। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के हनुमानगंज इलाके में हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को शातिर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। इसी पैटर्न पर एक—एक करके आधा दर्जन वारदात पूर्व में भी हो चुकी है। जिसके आरोपी पुलिस ने दबोच लिए थे। अब इस नए गिरोह ने पुलिस के नेटवर्क को चुनौती दी है।

यह बोलकर दोनों जालसाज बारी—बारी हो गए गायब

इस मामले की एफआईआर 193/23 धारा 420 जालसाजी का मामला साधना श्रीवास्तव (Sadhna Shrivastav) पति स्वर्गीय कमलेश श्रीवास्तव उम्र 55 साल ने दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह फूटा मकबरा के नजदीक राधाकृष्ण कॉलोनी में रहती है। घटना 23 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। साधना श्रीवास्तव जुमेराती बाजार से किराना लेकर घर पैदल जा रही थी। उन्हें घोड़ानक्कास पहुंचने पर नीले रंग के चेक वाली शर्ट पहने लड़के ने रोका। पहले उसने भोजन के लिए पैसे मांगे। उसी वक्त कत्थई टी—शर्ट पहनकर एक दूसरा व्यक्ति आ गया। इसके बाद वे दोनों झांसा देकर उसे पठार वाली गली ले गए। यहां कहानियां बताते हुए जालसाजों ने नोटों की गड्डी दिखाई। यह देखने के बाद पीड़िता ने 400 रूपए भोजन के लिए दे दिए। आरोपियों का कहना था कि उनके पास 4—5 लाख रूपए हैं। वह देने के बदले में जालसाजों ने महिला को उसके टॉप्स देने के लिए बोला। आरोपियों की बातों में आई साधना श्रीवास्तव ने जेवर भी उतारकर दे दिए। इसके बाद दोनों बारी—बारी से झांसा देकर वहां से चलते बने।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक सप्ताह पहले ससुराल आई महिला की मौत
Don`t copy text!