Bhopal News: दो वाहन आमने—सामने टकराए, मौत 

Share

Bhopal News: हादसे में चार जख्मी, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, ऐसे हुई थी दुर्घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। मृतक बाइक से दुकान बंद करके जा रहा था। उसे तेज रफ्तार से आए मोपेड सवार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चार लोग जख्मी हुए हैं।

लापरवाही का पता लगा रही पुलिस

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई थी। यह सूचना डॉक्टर मनोज ने 14 मई की रात लगभग दस बजे दी थी। सोनू सिंह (Sonu Singh) पिता संजय सिंह उम्र 21 साल को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया था। वह बाइक पर सवार था। सोनू सिंह कमला नगर (Kamla Nagar) स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) में रहता था। वह अवधपुरी में गन्ने के जूस की दुकान लगाता था। वह दुकान बंद करके उसके साथ काम करने वाले सहयोगियों के साथ जा रहा था। तभी एक व्यक्ति को भीम नगर छोड़कर पंजशील नगर जा रहा था। चेतन सिंह को छोड़ने के बाद गोकुल धाम सोसायटी (Gokul Dham Society) के पास मोपेड चालक उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और मोपेड सवार गिर गए। उनको इलाज के लिए एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। मोपेड पर तीन लोग सवार थे। उनमें से एक व्यक्ति को जेके अस्पताल (JK Hospital) में वहीं दो को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार सिंह (ASI Rajkumar Singh) कर रहे हैं। टीटी नगर पुलिस मर्ग 22/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन साल मुझे घुमाती रही...
Don`t copy text!