Bhopal News: शादी के एक साल बाद पीड़िता पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: पंजाब में रहने वाले पति, सास और देवर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, दूसरे प्रकरण में दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ित

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस से मदद मांगी है। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर की है जिसकी जांच महिला थाना पुलिस कर रही थी। एक प्रकरण में पीड़िता की शादी को महज एक साल हुए हैं। वहीं दूसरे प्रकरण के आरोपी पति, सास और देवर पंजाब में रहते हैं।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की शिकायत 22 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ (Bairagad) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी 14 मार्च, 2023 को शादी हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा सास और जेठ उसे तीन लाख रुपए को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर उसने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 134/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम में मुकदमा) दर्ज किया है। दूसरे मामले पीड़िता की उम्र 28 साल है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहती है। उसकी शादी 15 मई, 2019 को पंजाब (Punjab) में हुई थी। महिला को उसका पति और सास के अलावा देवर कोसते थे। आरोपी दहेज में बाइक की मांग को पूरी न करने को लेकर ताने मारते थे। पुलिस ने 135/24 धारा 498—ए/506/34/3/4 में मुकदमा दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: तीन तलाक बोलकर पत्नी को भगाया
Don`t copy text!