Bhopal News: घर में गिरकर बेसुध व्यक्ति ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: कियोस्क सेंटर वालों के लिए रिजर्वेशन करने का लेता था काम, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। घर में गिरकर बेसुध एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनाक्रम संदिग्ध लगने पर हमीदिया अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को खबर कर दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल में मौत होने पर चिकित्सकों ने दी थी पुलिस को खबर

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार मृतक ऑन लाइन कियोस्क दुकानों के संपर्क में रहता था। वहां से उसको रेलवे में रिजर्वेशन करने का काम मिलता था। मामले की जांच एएसआई सुरेश सिंह (ASI Suresh Singh) कर रहे हैं। मृतक सुरेश कुमार आसवानी (Suresh Kumar Aswani) पिता बुदलदास उम्र 53 साल है। वे शीतल नगर (Sheetal Nagar) कॉलोनी में रहते थे। सुरेश कुमार आसवानी 6 फरवरी की रात को घर में गिर गए थे। जिसके बाद अचेत होने पर उन्हें परिजन हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गए। यहां पर डॉक्टर ने रात नौ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर मनोज ने दी थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 03/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। .

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति—पत्नी की लगाई पिटाई 
Don`t copy text!