Bhopal News: भेल कर्मचारी को चाकू मारा

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश के चलते सिर पर मारे दो गंभीर वार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। बीएचईएल के एक मजदूर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश होने का दावा पुलिस कर रही है। आरोपी ने पीड़ित के सिर पर दो वार किए हैं।

भेल से मिली थी उसको सैलरी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 6 फरवरी की रात नौ बजे हुआ था। हमले में जख्मी साहिल उर्फ लईया (Sahil@Laiya) पिता शफीक उम्र 24 साल है। वह थाने में जीजा अंसार खान (Ansar Khan) के साथ पहुंचा था। वह नारियलखेड़ा स्थित शारदा नगर (Sharda Nagar) में किराए के मकान में रहता हैं। साहिल भेल (BHEL) कंपनी में मजदूरी करता है। वह पेमेंट लेकर घर आ रहा था। तभी जेपी नगर तिराहे स्थित शुभम किराना के पास उसके दोस्त आकाश और गोलू मिल गए। उनसे वह बातचीत कर रहा था। उसी वक्त उसके पास आरोपी शुभम आया। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर वह गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने छुरी निकालकर सिर में दो बार मार दी। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 49/24 धारा 294/324 (गाली—गलौज और धारदार हथियार से हमला करने का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गर्ग डिपो के मालिक के फ्लैट का ताला तोड़ा
Don`t copy text!