Bhopal News: बेटी से मुलाकात की खुशियां कुछ घंटे बाद मातम में बदली 

Share

Bhopal News: स्टेशन आने वाला था इसलिए गेट के नजदीक पहुंचा और हुई यह घटना, पुलिस ने पीएम के लिए भेजी लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बेटी से मुलाकात करके पिता अपने घर वापस लौट रहा था। उसको कहीं न कहीं बे​टी के साथ बिताए क्षण घर लौटते वक्त याद आ रहे होंगे। तभी एक ऐसी घटना हो गई जिसके बाद वह मातम में बदल गई। यह पूरा वाक्या भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति जो अपना स्टेशन आने वाला है जानकर गेट के नजदीक आया था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह है पूरा वाक्या जिससे सबक लेना चाहिए

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी आई थी। यह सूचना पुलिस को डॉक्टर तिवारी ने दी थी। उन्हें बताया गया कि लखन सिंह (Lakhan Singh) पिता नारायण सिंह उम्र 55 साल ट्रेन से गिर गए थे। उनको इलाज के लिए अस्पताल में 24 अप्रैल की दोपहर लगभग चार बजे लाया गया था। चेक करने पर वे मृत पाए गए। लखन सिंह बैरागढ़ (Bairagad) थाना क्षेत्र में रहते थे। वह मिस्त्री का काम करते थे। उनके साथ पत्नी सुमन सिंह (Suman Singh)  भी ट्रेन में सफर कर रही थी। दोनों शुजालपुर में रहने वाली बेटी से मुलाकात करके भोपाल वापस पैसेंजर से आ रहे थे। लखन सिंह ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। तभी खजूरी सड़क स्थित भौरी फाटक के पास वे उसमें से नीचे गिर गए। खजूरी सड़क पुलिस मर्ग 18/24 कायम कर लिया है। जहां गिरे वहां से लगभग दस मिनट बाद उनका बैरागढ़ स्टेशन आने वाला था। उससे पहले यह वाक्या हो गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: पति की मौत के बाद उजागर हुआ बीबी का राज
Don`t copy text!