Bhopal News: दो भाईयों के बीच विवाद में मौत 

Share

Bhopal News: पुलिस ने हत्या की बजाय यह बोलकर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। तबेले में भैंस का दूध निकालने को लेकर दो सगे भाईयों के ​बीच विवाद हो गया था। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में एक भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस को दो सप्ताह लग गए। अभियोजन से परामर्श के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

ऐसे हुआ था विवाद

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 7 मार्च की सुबह हुई थी। पुलिस को घटना की जानकारी बीएमएचआरसी अस्पताल (BMHRC Hospital) से मिली थी। मामले की जांच एस आई कन्हैया लाल यादव (SI Kanhaiyalal Yadav) कर रहे थे। पुलिस ने इसी मौत के मामले में जांच के बाद 21 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें मृतक की पत्नी रेखा यादव (Rekha Yadav) उम्र 40 की रिपोर्ट पर धारा 304 गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया। मौत संतोष यादव (Santosh Yadav) उम्र 55 साल की हुई थी। वह दूध डेयरी का संचालन करता था। परिवार जेल रोड स्थित नयापुरा में रहता था। । उसका भाई जगदीश यादव के साथ विवाद हुआ था।  इस दौरान धक्कामुक्की में वह गिर गया था। जिस कारण उसके सीने में चोट आई थी। जगदीश यादव लोक निर्माण विभाग में जॉब करता है।गांधी नगर पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   TIT College Fight : चार हमलावरों में से एक गुपचुप गिरफ्तार, जांच अधिकारी बदला
Don`t copy text!