Bhopal News: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष 

Share

Bhopal News: दो दिन पहले हुई थी कहासुनी जिसके बाद अस्पताल फिर पुलिस थाने जाने की नौबत आई

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बच्चों के विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के पीड़ित को पीठ में तो दूसरे को हाथ में चाकू लगने से गंभीर चोटें आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार चाकू चलाने की वारदात 20—21 मार्च की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। घटना हमीदिया कॉलेज (Hamidia College) के नजदीक गिन्नौरी स्थित कप्तान शादी हॉल के पास हुई। हमले में एक व्यक्ति को पीठ में लगा चीरा लगाना पड़ा है। वहीं दूसरे व्यक्ति की चाकू का गंभीर वार लगने से उंगलियां कट गई है। दोनों गुटों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। जिसको सुलझाने के लिए दोनों गुट आमने—सामने आए थे। पुलिस ने पहले पक्ष की तरफ से सादल्लाह की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। वह बुधवारा (Budhwara) में फुटवियर शॉप में जॉब करता है। पुलिस ने 90/24 धारा 294/323/324/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया। इस मामले में आरोपी अबूजर, आकिब और मुस्तफा है। मामले की जांच एएसआई योगेंद्र सिंह (ASI Yogendra Singh) कर रहे हैं। वहीं अबूजर की शिकायत 89/24 पर उन्हीं धाराओं में काउंटर केस दर्ज किया गया। जिसमें आरोपी साद उल्ला ओर फ़ुजैल हैं। यह जांच एएसआई सुनील तिवारी (ASI Sunil Tiwari) के पास है। हमले में अबूजर (Abuzar) के बाएं हाथ की उंगलियां कटी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बहन के लिए अपशब्द बोले तो खून बहाया
Don`t copy text!