Bhopal News: कुंए के भीतर से निकली किशोर की लाश

Share

Bhopal News: मिर्गी के आते थे दौरे, ट्रैक पर मिली लावारिस लाश

Bhopal News
नजीराबाद थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबाद और मिसरोद थाने से मिल रही है। यहां दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। नजीराबाद में कुंए के भीतर किशोर की लाश (Bhopal Suspicious Death) मिली है। वहीं मिसरोद में रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने निकाला था शव

नजीराबाद थाना पुलिस को बुधवार—गुरूवार की दरमियानी रात एक किशोर के मौत की सूचना मिली थी। यह सूचना दौलत सिंह ने पुलिस को दी थी। नजीराबाद पुलिस मर्ग 40/21 कायम कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी भारत प्रताप सिंह (TI Bharat Pratap Singh) ने बताया शव की पहचान अभिषेक गौर पिता शोभाराम गौर उम्र 16 साल के रुप में हुई है। उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। पिता शोभाराम गौर मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे है। अभिषेक गौर (Abhishek Gour) कक्षा नवी तक पढ़ा है। वह मिर्गी की बीमारी से ग्रस्त था। इस कारण वह अक्सर गिर जाया करता था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के पुराने निशान मिले हैं। बुधवार शाम परिजन मजदूरी से लौटे ​थे। परिजनों को अभिषेक दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश करते हुए वे कुंए पर पहुंचे थे। कुंए के बाहर उसकी चप्पल पड़ी थी।

रेलवे ट्रेक पर मिली लाश

परिजनों ने झांककर देखा तो अभिषेक उसमें मृत पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से उसके शव बाहर निकाला गया। बैरसिया अस्पताल में पीएम किया जा रहा है। इधर, मिसरोद थाना पुलिस को स्टेशन मास्टर शहजाद ने बुधवार शाम सवा चार बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम को कृष्णपुरम के पीछे रेलवे ट्रेक पर युवक का क्षत—विक्षप्त शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मजदूर का बताया जा रहा है। उसके पास से कुबेर खेनी का पाउच और 30 रूपए मिले है। शव अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मिसरोद पुलिस मर्ग 55/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: सास—बहू के झगड़े की वजह बना इंजीनियर का पैसा
Don`t copy text!