Bhopal Cyber Fraud: पहले लिंक भेजी फिर ओटीपी पूछकर खाता कर दिया खाली

Share

Bhopal Cyber Fraud: छात्रा के साथ पांच महीने पहले हुई थी जालसाजी की घटना

Bhopal Cyber Fraud
QR Code OTP Fraud File Image

भोपाल। यह खबर आपको जागरुक करने के लिहाज से बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। मोबाइल पर यदि आपको लिंक आती है तो कभी ओटीपी शेयर न करें। ऐसा करने पर आपको बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। मध्य प्रदेश की यह ताजा घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) के ऐशबाग इलाके में सामने आई है। यहां सायबर जालसाज के झांसे में एक छात्रा आ गई। उसके खाते से चार किस्त में 60 हजार रुपए निकल गए। वह पांच महीने से एफआईआर दर्ज कराने के लिए सायबर क्राइम में चक्कर काट रही थी। नतीजतन, सायबर सेल को कोई सुराग नहीं मिला। अब केस दर्ज करने के लिए थाने भेज दिया।

लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 21 मई की रात लगभग नौ बजे धारा 420 जालसाजी का एक केस दर्ज किया गया है। यह घटना 2 जनवरी की है। जिसकी शिकायत 22 वर्षीय मुस्कान साहू (Muskan Sahu) ने सायबर क्राइम में की थी। वह छात्रा है जो कि इंद्रा नगर में रहती है। पुलिस के पास जांच के लिए एक नंबर है। उसके धारक का अभी पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे एसआई सोहनिश सिंह तोमर (SI Sohnish Singh Tomar) ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसको एक फोन आया था। उसके पास फोनपे की लिंक आई थी। जिसके बाद ओटीपी पूछा गया है। बैंक आफ इंडिया के खाते से चार बार में 60 हजार रुपए निकल गए। फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश बताया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बलात्कार के मामले में सीए गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!